ब्रेकिंग न्यूज़, बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इनके समाधान के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनाई जाए।

Join Sarkari File

WhatsApp Channel

Telegram Channel

 

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए।

इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभों, उपयोगिता एवं संचालन प्रणाली को भली-भांति समझ सकें।

ऊर्जा मंत्री ने राजधानी के संगम सभागार में आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जागरूक किया जाए।

बैलेंस समाप्त होने से पूर्व उन्हें समय से सूचना दी जाए। यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस रात्रि के समय समाप्त होता है तो उसका विद्युत कनेक्शन रात में नहीं काटा जाएगा।

इसी प्रकार अवकाश के दिनों में भी किसी उपभोक्ता का कनेक्शन विच्छेदित नहीं किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए उन्होंने अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। शिकायत निवारण प्रणाली को और सुदृढ़ एवं उत्तरदायी बनाया जाए।

 

बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली

वर्टिकल व्यवस्था की समीक्षा के लिए भी बने स्वतंत्र समिति

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पावर सेक्टर की समीक्षा के दौरान स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है।

समिति ने मांग की है कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में लागू की गई वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था की समीक्षा के लिए भी एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए।

संघर्ष समिति ने कहा कि जिस प्रकार स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उसी प्रकार वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था से भी आम उपभोक्ता सर्वाधिक प्रभावित और पीड़ित हो रहा है। 

Post a Comment

0 Comments