इसरो रिक्रूटमेंट 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ | इसरो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, यूडीसी भर्ती 2022 अधिसूचना, ऑनलाइन फॉर्म

 

इसरो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, यूडीसी, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 अधिसूचना | इसरो असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ | इसरो यूडीसी रिक्रूटमेंट 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ | इसरो स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ | इसरो वैकेंसी 2022-23 नोटिफिकेशन

आज इस Article के द्वारा इसरो रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2022 पीडीएफ, इसरो रिक्रूटमेंट 2022 सिलेबस, इसरो जॉब प्रोफाइल एवं ISRO Full Form in Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे.

                             

इसरो सहायक, कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक, अवर श्रेणी लिपिक, आशुलिपिक भर्ती 2022-23 अधिसूचना

इसरो विज्ञापन संख्या – ISRO:ICRB:02(A-JPA):2022

इसरो विज्ञापन तिथि – 20-12-2022

 

इसरो रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2022-23

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार, बेंगलुरु ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 526 पदों पर भर्ती हेतु इसरो नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ इन हिंदी जारी किया हैं.

इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित इसरो भर्ती परीक्षा-2022 के लिए इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जो आवश्यक पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करते हैं, वह इसरो रिक्रूटमेंट 2023 से सम्बंधित पद संख्या, आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन तिथि एवं इसरो सिलेबस 2022 से सम्बंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करके इसरो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

 

इसरो रिक्रूटमेंट 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ

इसरो रिक्रूटमेंट एग्जाम 2022 महत्वपूर्ण तिथि

1 - विज्ञापन प्रकाशन की तिथि - 20-12-2022

2 - आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 20-12-2022

3 - आवेदन की अंतिम तिथि – 09-01-2022

4 - परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 11-01-2022

 

इसरो भर्ती 2022 आवेदन शुल्क

श्रेणी

परीक्षा शुल्क

सामान्य

100/-

अन्य पिछड़ा वर्ग

100/-

ईडब्ल्यूएस

100/-

अनुसूचित जाति

0/-

अनुसूचित जनजाति

0/-

महिला (समस्त श्रेणी)

0/-

दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक

0/-

आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, एसबीआई बैंक चालान एवं क्रेडिट कार्ड द्वारा होगा.

 

इसरो पात्रता मानदंड

1 - इसरो आयु सीमा

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सामान्य के लिए 28 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग 31 वर्ष एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 33 वर्ष होनी चाहिये. नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त Age Relaxation भी मिलेगा. उम्मीदवारों की आयु की गणना 09-01-2023 से की जाएगी.

 

2 - इसरो शैक्षणिक योग्यता

इसरो असिस्टेंट शैक्षणिक योग्यता

1 - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री.

2 - कम्प्यूटर पर कार्य करने में निपुणता.

 

इसरो जूनियर पर्सनल असिस्टेंट शैक्षणिक योग्यता

1 - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री.

अथवा

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्यिक सचिवालयीन कार्य में डिप्लोमा.

2 - आशुलिपि टंकक / आशुलिपिक कार्य में 01 वर्ष का अनुभव.

3 - अंग्रेजी आशुलिपि में 60 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति.

4 - कम्प्यूटर पर कार्य करने में निपुणता.

 

इसरो अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) शैक्षणिक योग्यता

1 - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री.

2 - कम्प्यूटर पर कार्य करने में निपुणता.

 

इसरो स्टेनोग्राफर शैक्षणिक योग्यता

1 - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री.

अथवा

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्यिक सचिवालयीन कार्य में डिप्लोमा.

2 - आशुलिपि टंकक / आशुलिपिक कार्य में 01 वर्ष का अनुभव.

3 - अंग्रेजी आशुलिपि में 60 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति.

4 - कम्प्यूटर पर कार्य करने में निपुणता.

 

इसरो रिक्तियां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इसरो भर्ती परीक्षा - 2022 के कुल 526 पदों पर भर्ती हेतु इसरो भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी किया हैं.

 

इसरो भर्ती वर्गवार रिक्तियां                           

पदनाम

सामान्य

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

ईडब्लूएस

कुल योग

सहायक

150

90

47

18

34

339

कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक

76

34

22

08

14

153

अवर श्रेणी लिपिक

09

04

01

01

01

16

आशुलिपिक

06

04

02

01

01

14

सहायक (अंतरिक्ष विभाग के अधीन स्वायत्त संस्थान हेतु)

02

00

00

01

00

03

कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक (अंतरिक्ष विभाग के अधीन स्वायत्त संस्थान हेतु)

01

00

00

00

00

01

 

इसरो भर्ती ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

1 - सबसे पहले इसरो ऑफिसियल वेबसाइट ओपन कीजिये.

2 - अब होम पेज पर कैरियर विकल्प क्लिक कीजिये.

3 - इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहाँ सम्बंधित विज्ञापन पर क्लिक कीजिये.

4 - अब Click here to submit online Application ऑप्शन क्लिक कीजिये.

5 - अब जिस पद हेतु आवेदन करना चाहते हैं उसे क्लिक कीजिये.

6 - आपके सामने इसरो भर्ती परीक्षा 2022 का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जहाँ आप फॉर्म में दिए गए निर्धारित कॉलम में सभी विवरण को दर्ज कीजिये.

7 - फिर निर्धारित साइज़ के अनुसार अपने हस्ताक्षर, फोटो को अपलोड कीजिये.

8 - अब निर्धारित ऑनलाइन माध्यम द्वारा इसरो रिक्रूटमेंट आवेदन शुल्क का भुगतान कीजिये.

9 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करके इसरो ऑनलाइन भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2022 का प्रिंट ले लीजिये.

 

इसरो सेलरी

असिस्टेंट सेलरी – 25500-81100 रूपया + भत्ता

स्टेनोग्राफर सेलरी – 25500-81100 रूपया + भत्ता

अपर डिविजन क्लर्क सेलरी – 25500-81100 रूपया + भत्ता

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट सेलरी – 25500-81100 रूपया + भत्ता

 

इसरो चयन प्रक्रिया

इसरो रिक्रूटमेंट चयन प्रक्रिया पदानुसार दो चरण में होगी.

1 - बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा

2 - स्किल परीक्षा

 

इसरो भर्ती 2022-23 एग्जाम सेण्टर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इसरो परीक्षा एग्जाम सेण्टर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली एवं तिरुवनंतपुरम जैसे देश के प्रमुख 11 शहरों में दिए गए हैं.

 

इसरो एडमिट कार्ड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसरो भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी करेगा. अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से इसरो एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 

इसरो रिजल्ट

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, इसरो भर्ती परीक्षा के सभी चरणों की समाप्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट इसरो ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से जारी करेगा.

 

इसरो रिक्रूटमेंट 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ

इसरो महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन

अधिसूचना डाउनलोड

इसरो ऑफिसियल वेबसाइट

Post a Comment

0 Comments